दग्ध-दग्ध-दग्ध-दग्ध
व्योम-धरा दग्ध-दग्ध
प्रकाश-तमस एक रूप
वाणी-मौन दग्ध-दग्ध
निर्लज्ज शीर्ष देह दग्ध
पद विवश आकंठ दग्ध
शून्य दग्ध - पूर्ण दग्ध
वामन और विराट दग्ध
प्रभाव दग्ध दाव दग्ध
शुभ्र-श्याम भाव दग्ध
लक्ष्य दग्ध मार्ग दग्ध
यात्रा और पड़ाव दग्ध
दग्ध-दग्ध-दग्ध-दग्ध
आदि दग्ध अंत दग्ध
अनंत से अनंत दग्ध
अनंत में अनंत दग्ध
- अशोक जमनानी
प्रभाव दग्ध दाव दग्ध
शुभ्र-श्याम भाव दग्ध
लक्ष्य दग्ध मार्ग दग्ध
यात्रा और पड़ाव दग्ध
दग्ध-दग्ध-दग्ध-दग्ध
आदि दग्ध अंत दग्ध
अनंत से अनंत दग्ध
अनंत में अनंत दग्ध
- अशोक जमनानी